Tach – ऐपल की 20वीं सालगिरह पर आ सकता है खास iPhone, लीक में सामने आए ये 5 बड़े बदलाव

ऐपल अपने iPhone की 20वीं सालगिरह को खास बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी अगले साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के सक्सेसर पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ऐपल सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि फोन के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव कर सकता है. जिस तरह 2017 में iPhone X के साथ कंपनी ने नया डिजाइन पेश किया था, उसी तरह 20वीं सालगिरह वाला मॉडल भी कई नए बदलावों के साथ आ सकता है. लीक में इसे आईफोन 20 प्रो नाम से भी बताया जा रहा है.

टिप्स्टर Ice Universe ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर आने वाले iPhone से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की हैं. उनके मुताबिक, ऐपल इस मॉडल में नया कैमरा सेंसर दे सकता है. फोन के रियर मेन कैमरे में 17nm लॉजिक प्रोसेस वाला सेंसर इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह इस साल के Pro मॉडल में दिए गए 48 मेगापिक्सल सेंसर से अलग बदलाव होगा.

फोन के नाम को लेकर भी चर्चा है. टिप्स्टर ने इसे iPhone 20 Pro कहा है. इससे संकेत मिलते हैं कि ऐपल अपनी मौजूदा नंबरिंग को छोड़कर 20वीं सालगिरह के मौके पर iPhone X जैसा नाम अपना सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक नाम या स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है.

डिस्प्ले के चारों तरफ मिल सकता है कर्व्ड ग्लास

हाल ही में सामने आए एक कथित हैंड्स-ऑन वीडियो में iPhone के कवर ग्लास की झलक दिखाई गई है. इसके मुताबिक, फोन में 3D Quad-Curved Glass दिया जा सकता है. यानी डिस्प्ले के चारों किनारों पर ग्लास हल्का मुड़ा हुआ होगा. फोन का डिजाइन गोल किनारों वाला रह सकता है, लेकिन इस बार ग्लास के कर्व्स मेटल फ्रेम तक जा सकते हैं.

लीक वीडियो में ग्लास के ऊपरी हिस्से पर दो निशान भी दिखाई दिए हैं. माना जा रहा है कि इनमें से एक सेल्फी कैमरे और दूसरा दूसरे सेंसर के लिए हो सकता है. फोन में पहले के मुकाबले छोटा Dynamic Island मिलने की भी चर्चा है. इससे यह संभावना जताई जा रही है कि Face ID के कुछ सेंसर डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जा सकते हैं.

Action Button की जगह Camera Control ले सकता है

कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में फोन के मिड-फ्रेम को नए डिजाइन में पेश किए जाने की बात भी कही गई है. इसके साथ ऐपल मौजूदा Action Button को हटा सकता है. हालांकि, इसके फीचर्स पूरी तरह खत्म नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि कंपनी इन्हें Camera Control बटन में शामिल कर सकती है. एक बार बटन दबाने पर कैमरा ऐप खुलेगा, जबकि इसे कुछ देर दबाकर रखने से यूजर को पहले से तय Action Button वाला फंक्शन इस्तेमाल करने का विकल्प मिल सकता है.

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐपल ने 20वीं सालगिरह वाले iPhone के डिजाइन या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.


Source link

Back to top button