Sport : IND vs NZ 1st Test: बेसिन रिजर्व की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट #INA

IND vs NZ:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार यह मैच सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा. टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान का इतिहास हमेशा से ही बेहद दिलचस्प रहा है. ऐसे में मैच शुरू होने से पहले हर क्रिकेट फैन के मन में यही सवाल है कि वेलिंगटन की इस पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा रहेगा या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? चलिए जानते हैं कि यहां की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है. 

शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग

बेसिन रिजर्व की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है. मैच के पहले दिन पिच पर अच्छी खासी हरी घास और नमी देखने को मिलती है. इसके अलावा वेलिंगटन में चलने वाली तेज समुद्री हवाएं गेंद को हवा में स्विंग और पिच पर टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर-बाहर करने में मदद करती हैं. ऐसे में शुरुआती एक से 2 सेशन बल्लेबाजों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नई गेंद से यहां बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं.

दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजों की होती है वापसी

हालांकि यह पिच सिर्फ गेंदबाजों के लिए ही नहीं है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है और पिच पर धूप पड़ती है, तो फिर यहां की बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर होती जाती है. दूसरे और तीसरे दिन पिच की नमी खत्म हो जाती है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आने लगती है. अगर बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में संभलकर खेल लें, तो वे इस मैदान पर बड़ी पारियां भी खेल सकते हैं.

चौथी पारी में स्पिनरों की भूमिका और टॉस का महत्व

मैच के चौथे और पांचवें दिन पिच में दरारें पड़ने लगती हैं और यह थोड़ी धीमी हो जाती है. इस दौरान स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न मिलने लगता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर कुल 73 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 30 मैच जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 17 मैचों में ही जीत मिली है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 313 रन और दूसरी पारी का 307 रन रहता है, जो चौथी पारी तक गिरकर महज 140 रन रह जाता है. इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है.

कौन मारेगा बाजी?

कुल मिलाकर वेलिंगटन की पिच पर पहले दिन तेज गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहेगा, जहां नमी और हवा के कारण नई गेंद से विकेट चटकाना आसान होगा. हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन धूप खिलने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाएगी और बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं. वहीं, मैच के आखिरी दिनों में स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभाएंगे.ऐसे में जो टीम शुरुआती स्विंग और उछाल का सही इस्तेमाल करते हुए पहली पारी में संभलकर बल्लेबाजी करेगी और बढ़त हासिल करेगी, जीत उसी के खाते में जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का यहां प्रदर्शन कैसा रहता है, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब है. भारत यहां 58 साल से कोई मैच नहीं जीता है.

यह भी पढ़ें:  MS Dhoni के 5 ऐसे धाकड़ रिकॉर्ड, जिनका अगले कई सालों तक भी टूटना है नामुमकिन

IND vs NZ 1st Test: बेसिन रिजर्व की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button