CRPF ने सुरक्षा बढ़ाई-जवान ड्यूटी पर मोबाइल नहीं चला सकेंगे:बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनना भी जरूरी; कुलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन- INA NEWS

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी करने वाले सभी जवानों को अब बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनना जरूरी होगा। मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। केवल कमांडर जरूरी सरकारी काम के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे। हाल ही में हुए कुलगाम आतंकी हमले के बाद CRPF ने जवानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। कुलगाम में 11 नवंबर को हुए हमले में तीन जवान घायल हुए थे। CRPF के DG जीपी सिंह ने पिछले दिनों सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद सभी कंपनी कमांडरों को जांच नाकों पर सुरक्षा बढ़ाने और पर्याप्त जवान तैनात करने को कहा गया है। जवानों को गोलीबारी से बचाने के लिए बुलेटप्रूफ सुरक्षा चौकियों की व्यवस्था होगी। शाम और रात में पर्याप्त रोशनी रखने के भी निर्देश हैं। हमले से पहले छह महीने तक आतंकी को पनाह दी 11 नवंबर के कुलगाम हमले में शामिल उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की। सोमवार को मुठभेड़ में डार मारा गया, जबकि भट भाग निकला। मंगलवार को भी ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाश जारी रही। ————— ये खबर भी पढ़ें… CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO: जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करता दिख रहा है। 56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |