खबर शहर , Agra News: अभिषेक के बल्ले और गेंद का चला जादू, फाइनल में पहुंची एकलव्य एकेडमी – INA

आगरा। ताजनगरी के युवा क्रिकेटर अभिषेक यादव ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए एकलव्य एकेडमी को पांचवें मंगला नंद कप टी-20 के फाइनल में पहुंचा दिया। प्रवीण कुमार क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एकलव्य ने पीके बी टीम को 134 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।


बरौली अहीर, शमसाबाद रोड स्थित मैदान पर पीके बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एकलव्य एकेडमी ने नौ विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक यादव ने महज 44 गेंदों में 88 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं उदय यादव ने केवल 15 गेंदों में 53 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पीके बी की ओर से यशराज और समर्थ चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए। 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके बी की टीम एकलव्य के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 114 रन पर आउट हो गई। आकाश ने 32 और अमन ने 30 रन बनाए। एकलव्य की ओर से मयंक ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक यादव ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए।अभिषेक यादव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button