Tach – 7,050mAh बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग, Xiaomi 18 Pro Max के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

शाओमी  ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज शाओमी  18 Pro को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में शाओमी  18 Pro और शाओमी  18 Pro Max शामिल हैं. दोनों फोन की सबसे खास बात इनके रियर पैनल पर दी गई सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन और 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं.

कंपनी ने Pro Max मॉडल में Qualcomm का नया 2nm प्रोसेस पर बना फ्लैगशिप प्रोसेसर भी दिया है. दोनों स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है.

शाओमी  18 Pro सीरीज की कीमत

शाओमी  18 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत EUR 1,399 (करीब 1,44,000 रुपये) रखी गई है. वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल EUR 1,599 (करीब 1,64,000 रुपये) में मिलेगा.

दूसरी तरफ, शाओमी  18 Pro Max के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,599 (करीब 1,64,000 रुपये) है. इसका 12GB + 512GB मॉडल EUR 1,799 (करीब 1,85,000 रुपये) में आता है. सीरीज के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत EUR 2,099 (करीब 2,16,000 रुपये) है.

दोनों फोन Black, Cosmic Blue, Velvet Red और White कलर में उपलब्ध हैं. फिलहाल इनकी बिक्री चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में हो रही है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या है खास?

दोनों स्मार्टफोन कंपनी के नए HyperOS 4 पर चलते हैं, जो Android 17 पर आधारित है. शाओमी  18 Pro में 6.4 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन पर Privacy Display फीचर भी दिया गया है, जो आसपास बैठे लोगों के लिए डिस्प्ले का कंटेंट देखना मुश्किल बनाता है.

फोन के पीछे भी एक अलग टचस्क्रीन दी गई है. शाओमी  18 Pro में यह 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की है. दोनों सेकेंडरी स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है.

प्रोसेसर की बात करें तो शाओमी  18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट है. वहीं, Pro Max में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है. यह 2nm प्रोसेस पर बना है और इसकी क्लॉक स्पीड 5.01GHz तक जाती है. दोनों फोन में Adreno GPU, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.

200MP के दो रियर कैमरे

फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जो 102 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है. फोन से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

बैटरी और दूसरे फीचर्स

शाओमी  18 प्रो में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Pro Max में 7,050mAh की बैटरी मिलती है. दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इनमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी है.

सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है. शाओमी  18 Pro का वजन करीब 203 ग्राम है, जबकि Pro Max का वजन 235 ग्राम है.


Source link

Back to top button