Sport : वापसी हो तो ऐसी! अच्छी शुरुआत के बाद विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, हेनरी निकोल्स ने ठोका शतक, ऐसा रहा वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन का हाल #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मुकाबले की शुरुआत तो भारत के लिहाज से अच्छी हुई थी और पहला सेशन भी भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा था. 70 रन पर कीवी टीम के 5 बल्लेबाज आउट हो गए थे, लेकिन फिर न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच हुई साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम करके रख दिया. आइए यहां जानते हैं कि वेलिंगटन टेस्ट मैच के पहले दिन क्या-क्या हुआ…

भारत ने 70 रन पर चटका लिए थे 5 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वेलिंटन टेस्ट मैच का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम था. भारत ने 52 के स्कोर पर 4 विकेट चटका लिए थे. इतना ही नहीं फिर, 70 के स्कोर पर ही आधी कीवी टीम को टीम इंडिया ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था.

जसप्रीत बुमराह ने टॉम लाथम को पहले ओवर में ही शून्य पर चलता कर दिया था. डेवॉन कॉन्वे भी 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार हुए. तीसरा विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गिरा, जो 15 रन पर आउट हुए. फिर, डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टॉम ब्लंडल भी 5 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. इस तरह गेंदबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई.

6वें विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

शुरुआती 5 विकेट झटकने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज पहले ही दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी को समेट देंगे. लेकिन, न्यूजीलैंड ने कमाल की वापसी की, जिसका नतीजा ये रहा कि भारतीय गेंदबाज 6वें विकेट के लिए तरसते रह गए. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और अपनी टीम की वापसी कराई. जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अंशुल कंबोज और वाशिंटगटन सुंदर ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह विकेट लेने में सफल नहीं हो सके.

पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 243/5

नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोल्स और नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स के बीच हुई साझेदारी ने न्यूजीलैंड की कमाल की वापसी कराई. निकोल्स ने 188 गेंदों में शतक पूरा किया. वह 221 गेंदों पर 113 रन पर नाबाद लौटे. दूसरे छोर से ग्लेन फिलिप्स 182 गेंद पर 94 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे हैं. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को छठवें विकेट के लिए तरसा दिया. निकोल्स और फिलिप्स के बीच नाबाद 177(322) रनों की पार्टनरशिप हुई है. इस तरह न्यूजीलैंड ने पहले दिन 82 ओवरों में 243 रन बोर्ड पर लगाए और 5 विकेट झटके. आज सेशन के हिसाब से बल्लेबाजी:-

सेशन 1: 60/4, 2.6 RPO पर (कंट्रोल: 74.9%)
सेशन 2: 80/1, 3.07 RPO पर (कंट्रोल: 88.6%)
सेशन 3: 103/0, 3.12 RPO पर (कंट्रोल: 93.5%)

भारतीय गेंदबाजों की हुई पिटाई

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी दिलाई थी. मगर, फिर भारतीय गेंदबाज 6वें विकेट के लिए तरसते दिखे. जसप्रीत बुमराह ने 17 ओवर फेंके, जिसमें 52 रन देकर 3 विकेट चटका लिए. अंशुल कंबोज और आकाशदीप की भी काफी पिटाई हुई और दोनों ने 1-1 विकेट निकाले.

ये भी पढ़ें: MI से SRH तक… ये हैं 5 टीमें जिन्हें कप्तान की तलाश, एक को तो अपना फैसला ही पड़ रहा भारी, सूर्या और रिंकू कप्तानी के दावेदार

वापसी हो तो ऐसी! अच्छी शुरुआत के बाद विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, हेनरी निकोल्स ने ठोका शतक, ऐसा रहा वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन का हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button