सीजी- रायपुर में अभी तापमान कितना है?: प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना, जानें अपडेट्स – INA

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कुछ  स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान “अकवान” की वजह से 20 और 21 नवंबर को छत्त़ीसगढ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा होने के संकेत हैं।

कैसे रहे पिछले 24 घंटे?

छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 

 

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

बलरामपुर, जशपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, जांजगीर और कोरबा जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

जानें रायपुर के मौसम का हाल?

18 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। 19 नवंबर को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है।  अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button