Sport : टीम इंडिया विदेशी दौरों पर कैसे सेलिब्रेट करती है त्योहार, रोहित शर्मा ने होली, दीवाली से जुड़ा बताया राज #INA

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं. जब-जब टीम इंडिया विदेशों का दौरा करती है, तब-तब इन फैंस के जरिए उन्हें खूब प्यार मिलता है. टीम इंडिया के खिलाड़ी जब अपने देश में नहीं होते हैं और दीवाली, होली और दशहरे जैसे बड़े-बड़े त्योहार जब आते हैं तो, हमारे खिलाड़ी विदेशों इन त्योहारों को कैसे मनाते हैं. इस बारे में हर एक भारतीय क्रिकेट फैंस जानना चाहता है. इस बारे में अब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. 

रोहित शर्मा ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया विदेशों में खेलते हुए भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट करती है. भारत के खिलाड़ी इन त्योहारों पर क्या-क्या कहते हैं. रोहित ने कहा कि भारत के लोग हर देश में मौजूद हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों को ऐसा नहीं लगता है कि वे दूसरे देश में हैं. वो जमकर विदेशों में भी अपना त्योहार मना लेते हैं. रोहित शर्मा ने ‘फैमिली फुल हाउस’ शो के दौरान इस बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

रोहित ने बताया इंडियन प्लेयर्स कैसे मनाते हैं त्योहार

रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘देखिए, हमारे लोग दुनिया के हर कोने में रहते हैं. इसलिए, जब हम किसी दूसरे देश में खेलते हैं तो हमें कभी महसूस नहीं होता है कि हम भारत से दूर हैं क्योंकि वहां बहुत सारे भारतीय हैं. आपने देखा होगा कि चाहे हम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हों भारतीय प्रशंसक हमेशा भारतीय ध्वज के साथ मैदान पर मौजूद रहते हैं’.

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि, ‘टीम एक साथ दीपावली, होली और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाने की कोशिश करती है. हम अक्सर कोशिश करते हैं कि अगर दीपावली हो, होली हो, गणेश चतुर्थी हो, हम किसी न किसी तरह से वहां पर इकट्ठ हों और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए’.

हिटमैन ने कहा कि, ‘अक्सर आपने देखा होगा, हमारे वीडियो भी हैं, हम होली मना रहे हैं, कहीं पर हम दीपावली मना रहे हैं. तो अक्सर त्योहारों के टाइम हम भारत में नहीं हैं, अपने-अपने घरों में भी नहीं हैं, अगर हम खेल रहे हैं तो हम कोशिश करते हैं कि हमारी टीम साथ में आए और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए’.

दीवाली पर टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड में थे रोहित

आपको बता दें कि, भारत में 8 नवंबर को दीवाली मनाई गई. इस दिन इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज के मुकाबले खेल रही थी. टीम इंडिया के स्क्वाड में रोहित शर्मा भी मौजूद थे. वो अपने क्रिकेट करियर के अंतिम न्यूजीलैंड दौरे पर थे, जहां पर उन्होंने दीवाली मनाई. अब रोहित भारत वापस आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने शो के दौरान इस बारे में चर्चा की है. रोहित शर्मा को अब उनके फैंस दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में खेलते हुए देख पाएंगे.  

रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट

करियर अवधि

मैच

पारियां

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

टेस्ट

2013–24

67

116

4,301

212

40.6

57.1

12

18

473

88

वनडे

2007–

296

287

12,150

264

48.6

93.3

35

63

1,151

383

टी20 इंटरनेशनल

2007–24

159

151

4,231

121*

32.0

140.9

5

32

383

205

ये भी पढ़ें : ‘जिस आदमी ने अकेले दम पर इंग्लैंड को…’ दिग्गज ने गौतम गंभीर और शुभमन गिल के फैसले पर उठाए सवाल, सिराज पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया विदेशी दौरों पर कैसे सेलिब्रेट करती है त्योहार, रोहित शर्मा ने होली, दीवाली से जुड़ा बताया राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button