Crime- रोहतक के मोखरा में महिला की हत्या: पति ने रॉड से किया पत्नी पर हमला, घरेलू विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम -#INA

रोहतक के मोखरा गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मीना (35) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति नरेश (40) ने रात करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच बुधवार रात भी कहासुनी हुई। इसके बाद नरेश ने मीना पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण मीना की मौत हो गई । मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।