ट्रम्प की हत्या की बात कहने वाला युवक गिरफ्तार:बोला- सिर में ट्रम्प को मारने की आवाजें आती हैं; चोरी की कार से 3 बंदूकें मिलीं- INA NEWS

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। NBC न्यूज के मुताबिक, युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। व्हाइट हाउस के पास खड़ी उसकी कार से तीन बंदूकें और कारतूस भी मिले हैं। 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के मुताबिक, युवक की पहचान रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। 26 साल का क्रिनोस 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इसके बाद बॉर्डर पेट्रोल ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। युवक ने दावा किया- कुछ लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गुरुवार रात करीब 11:42 बजे क्रिनोस को व्हाइट हाउस के बाहर खड़ी नीले रंग की फोर्ड F-150 गाड़ी में सोते हुए देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उसे जगाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान क्रिनोस ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से बताया कि उसके पास कुछ हथियार हैं, जिन्हें वह सरकार को सौंपना चाहता है। उसने यह भी कहा कि वह बिना किसी विरोध के हथियार दे देगा। NBC के मुताबिक, क्रिनोस ने ट्रांसलेट ऐप के जरिए कहा कि उसके पास वह सामान है, जिसकी वजह से कुछ लोग उसे मारना चाहते थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास इससे जुड़ी पोशाक है और वह सब कुछ अधिकारियों को सौंप सकता है। उसने एक और बयान में दावा किया कि कुछ लोगों ने उसी बंदूक से उसे मारने की कोशिश की थी। तब उसने ये बंदूकें छीन ली थी। यह बंदूक भूरे रंग के बैग में रखी है। चोरी की गाड़ी में रह रहा था युवक अधिकारियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें AR-15 स्टाइल राइफल, MAC-10 हैंडगन और ग्लॉक 43X पिस्टल मिली। इसके अलावा कारतूस भी बरामद हुए। जांच में पता चला कि गाड़ी चोरी की है और इसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। क्रिनोस ने अधिकारियों को बताया कि यह गाड़ी उसके बॉस की है, जिसने उसे इस्तेमाल करने के लिए दी थी। उसने यह भी बताया कि उसने करीब एक महीने पहले हथियार खरीदे थे और वह इसी गाड़ी में रह रहा था। हथियार रखने और चोरी के कई आरोप लगे क्रिनोस पर राइफल रखने, बिना कानूनी अनुमति हथियारों को रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने, बिना रजिस्ट्रेशन के बंदूकें रखने के आरोप लगे हैं। उस पर बिना रजिस्ट्रेशन के कारतूस रखने के तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल करने, चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप भी लगाए गए हैं। NBC के मुताबिक, सरकारी वकील उसके खिलाफ मिले सबूतों की जांच कर रहे हैं। उसे सोमवार को संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उसकी ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद है या नहीं। ————————- यह खबर भी पढ़ें… बलूच आर्मी ने कमांडर इन चीफ बशीर को निकाला: पाकिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया; फिल्म धुरंधर के किरदार हमजा से होती थी तुलना बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब को पद से हटा दिया गया है। बशीर जेब ने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की साजिश रचकर पहचान बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button