Sport : FINAL में पहुंचने के बाद रजत पाटीदार ने किया रणनीति का खुलासा, बोले-'आपको बॉडी लैंग्वेज में दिखाना होगा…' #INA

Rajat Patidar Statement After Reach Into The Final: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली. कैप्टन रजत पाटीदार इस मैच में आरसीबी की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने कमाल की 93 रनों की पारी खेली. इस जीत के बाद कैप्टन पाटीदार ने अपनी रणनीति का खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्होंने गुजरात टाइटंस को धूल चटाई. आइए जानते हैं रजत पाटीदार ने क्या-क्या कहा…
रजत पाटीदार ने बताई अपनी स्ट्रैटजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली. इस अहम मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसे चेज करने उतरी जीटी 162 पर ही सिमट गई और आरसीबी ने मैच अपने नाम कर लिया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रजत पाटीदार ने खुलासा किया कि उन्होंने जीटी के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया, जिसने उन्हें जीत दर्ज करने में मदद की.
📸
The leader of a new chapter 🤜 🫷The face of a generation #TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/h0SjMCzb5s
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
रजत पाटीदार ने कहा, “यह हमारे लिए एक शानदार मैच था और खासकर बल्लेबाजों ने जिस तरह से इस मैच में दबदबा बनाया, जिस तरह से हर बल्लेबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी की, वह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा. जीटी गेंदबाजों पर हमला करने की हमारी कोई स्ट्रैटजी नहीं थी, लेकिन हम इसके लिए तैयार थे क्योंकि आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज से यह दिखाना होता है कि हम आप पर हमला करने आ रहे हैं.”
“यह हर बल्लेबाज में दिख रहा था. इसलिए हमने मीटिंग में इस बारे में बात की थी कि हमें अच्छी बॉडी लैंग्वेज और आक्रामक मानसिकता दिखानी होगी. यह एक बड़ा मंच था, क्वालीफायर 1, जिस तरह से हमने खेला, जिस तरह से हमने इस मैच में दबदबा बनाया, मुझे लगता है कि यह शानदार था.”
That’s how you 𝗣𝗟𝗔𝗬 𝗕𝗢𝗟𝗗! ❤️
Defending champions @RCBTweets are on their way . a second consecutive #TATAIPL final 👏😌
Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/1bhTGqwTok
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले रजत पाटीदार?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने महज 33 गेंदों में 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत ही आरसीबी 254 के स्कोर तक पहुंच पाई थी. इसलिए पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी बल्लेबाजी का तरीका हमेशा की तरह है. शुरुआत में, मैं कुछ गेंदें, 8-10 गेंदें लेता हूं यह देखने के लिए कि विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है और गेंद क्या कर रही है. उसके बाद, मेरे दिमाग में यह साफ होता है कि मुझे कैसे खेलना है और मैं विकेट की चिंता नहीं करता. मुझे हमेशा गेंदबाजों पर दबाव बनाना पसंद है.”
It’s all about the mindset 😎👊
🎥 Captain Rajat Patidar on the secret behind @RCBTweets‘ record-breaking batting show 🙇#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/hljvHqxpxc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
जीटी की कमजोरी पर किया वार
रजत पाटीदार ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने गुजरात टाइटंस को हराने के लिए उनकी कमजोरी पर वार किया. GT के टॉप-3 बल्लेबाज उनके लिए रन बनाते हैं. इसलिए RCB के गेंदबाजों ने सुनिश्चित किया कि वह इन तीनों ही बल्लेबाजों को पावर प्ले में ही आउट कर दे.
गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए रजत पाटीदार ने आगे कहा, “सच कहूं तो, विकेट पर गेंद को नीचे से मारना और लंबे छक्के लगाना उतना आसान नहीं था क्योंकि गेंद में काफी उछाल था और गेंदबाजों ने जिस तरह से अपनी रणनीति को अंजाम दिया, स्टंप्स पर ज्यादा गेंदें फेंकीं, मुझे लगता है कि इससे मदद मिली. जीटी ने अब तक जिस तरह से खेला है, मुझे लगता है कि तीन मुख्य बल्लेबाज टॉप-3 थे और हम क्लीयर थे कि हमें उन्हें पावरप्ले में आउट करना है और यह प्लान काम कर गया.”
ये भी पढ़ें: WIFE अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न
FINAL में पहुंचने के बाद रजत पाटीदार ने किया रणनीति का खुलासा, बोले-'आपको बॉडी लैंग्वेज में दिखाना होगा…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









