यूपी – संभल के बाद मुरादाबाद चला बुलडोजर: तालाब की भूमि पर बना मस्जिद का वजूखाना ढहाया, पैमाइश के बाद हुई कार्रवाई – INA

मुरादाबाद सदर तहसील के ग्राम डिडोरी में प्रशासन ने मस्जिद के आंशिक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। आरोप था कि मस्जिद के प्रबंधकों ने तालाब की जमीन कब्जा कर वजूखाने का निर्माण कराया था। डीएम को सूचना मिली थी कि तहसील सदर के ग्राम डिडोरी में गाटा संख्या-182 की 0.2230 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलखों में श्रेणी-6 (1) के तहत तालाब के रूप में दर्ज है।


आरोप है कि इस भूमि के आंशिक भाग पर लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पक्का निर्माण कर मस्जिद के वजूखाने का निर्माण कर लिया गया था। एसडीएम सदर अभय सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक राजस्व टीम गठित की गई। टीम ने बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश की।

शुक्रवार को टीम ने मस्जिद कमेटी की उपस्थिति में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया लेकिन मस्जिद को क्षति नहीं पहुंची है। बताया गया कि यहां वजूखाना बनाया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व टीम ने चेताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button