फ़िल्मी – भोजपुरी एक्टर का रोल करेंगे अक्षय कुमार, तैयारी के लिए अक्षरा सिंह ने की मदद! – #INA

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। यह एक्साइटमेंट बनता भी है, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि अक्षय कुमार एक बार फिर उसी दमदार कॉमिक अंदाज में वापसी करें।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। सितारों की पूरी फौज लेकर निर्देशक अहमद खान थोड़ा डिफरेंट अवतार में लौटे हैं। इस फिल्म में आपको काफी हद तक भोजपुरी फील भी मिल सकता है, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भोजपुरी एक्टर का रोल प्ले करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ इस किरदार में जान फूंकने की भरसक कोशिश की है। खबर है कि भोजपुरी कलाकारों की कई बारीक चीजें अक्की ने अक्षरा से भी समझीं ताकि अपने किरदार में वो परफेक्शन डाल सकें। अक्षय कुमार ने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर बात करने के अंदाज तक पर काम किया है, लेकिन क्या उनकी कॉमेडी लोगों को फिर एक बार गुदगुदा पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
- Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। यह एक्साइटमेंट बनता भी है, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि अक्षय कुमार एक बार फिर उसी दमदार कॉमिक अंदाज में वापसी करें।
- फैंस को हैरान कर देगा उनका ट्रांसफॉर्मेशन
- आइटम बॉय अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार
- फिल्म का बजट और बाकी की स्टार कास्ट
फैंस को हैरान कर देगा उनका ट्रांसफॉर्मेशन
दरअसल वेकलम फ्रेंचाइजी की इस अपकमिंग फिल्म के लिहाज से भोजपुरी एक्टर का किरदार काफी सूटेबल लगता है। यह न सिर्फ अक्षय कुमार को कुछ नया करने का मौका देगा, बल्कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो पब्लिक को खूब हंसाएगा भी। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, ‘वेलकम टु द जंगल में अक्षय कुमार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने भोजपुरी एक्टर की एनर्जी को पूरी तरह से अपना लिया है और उनका गेट-अप ट्रांसफॉर्मेशन सबको हैरान कर देगा।” अगर यह फिल्म हिट रही तो बीते काफी वक्त से फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार के लिए यह नए रास्ते खोल सकती है।
आइटम बॉय अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों में अक्षय कुमार ने खुद को भोजपुरी एक्टर के किरदार में इतनी गहराई से ढाल लिया है कि उनका किरदार और गाने के सीक्वेंस लोगों को चौंकाएंगे भी और हंसाएंगे भी। ‘घिस घिस घिस’ सॉन्ग में अक्षय एक भोजपुरी आइटम बॉय के तौर पर नजर आते हैं। मेकर्स यह गाना सोमवार को रिलीज करेंगे जिसे लेकर सिर्फ पब्लिक ही नहीं बल्कि मेकर्स भी काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स यह जानना चाहते हैं कि इस गाने पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा रहता है। यह फिल्म के लीड कैरेक्टर को लेकर पब्लिक का पहला बड़ा रिएक्शन होगा।
फिल्म का बजट और बाकी की स्टार कास्ट
बात फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स की करें तो ‘वेलकम टु द जंगल’ को बनाने में नाडियाडवाला फिल्म्स 250 से 300 करोड़ रुपये के करीब खर्च कर रहा है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, रवीना टंडन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले दिनों रिलीज किया गया था और इस पर लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स आया था। फिल्म के पहले पार्ट वाले गाने (वेलकम टाइटल ट्रैक) को मेकर्स ने रीमेक करके रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया गया।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.