Sport : CSK का बड़ा ऐलान! 6 नए कोच के नाम से उठाया पर्दा, धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने वाला गेंदबाज बना बॉलिंग कोच #INA

CSK : आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान किया है. सीएसके ने अपने 6 नए कोचों के नाम से पर्दा उठा दिया है. इससे पहले CSK ने 6 कोचों को बाहर भी किया था. अब उन्होंने अपने नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2015 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को अपना बॉलिंग कोच बनाया है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2027 से पहले इसे बड़ा मूव मना जा रहा है.
एल्बी मोर्कल बने CSK के असिस्टेंट कोच
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले पूर्व साउथ अफ्रीकाई क्रिकेटर एल्बी मोर्कल को टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सीएसके के लिए 2010 और 2011 में चैंपियन खिलाड़ी को टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया है. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बॉल और बल्ले दोनों के साथ धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया अब कोचिंग में भी ये धमाल मचाने के लिए तैयार है.
The lion behind some of Chepauk’s most unforgettable moments is ready for a new innings! 💛
An OG Super King from 2008, a key member of our back-.-back IPL triumphs in 2010 and 2011!
Albie Morkel’s story with the Super Kings continues! Welcome aboard, Albie! 🦁#WhistlePodu… pic.twitter.com/exW1ZsrUox
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 27, 2026
CSK ने मोहित शर्मा को बनाया बॉलिंग कोच
चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी चाल चली है. उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2015 और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा को टीम का बॉलिंग कोच बनाया है. मोहित ने सीएसके के अलावा गुजरात टाइटंस के लिए भी बॉल के साथ आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
Once a Super King. Now ready . shape the next generation! 💛
From his IPL debut in Yellow in 2013 . winning the Purple Cap in 2014, Mohit Sharma has given us plenty of reasons . whistle with his masterful slower deliveries and variations!
Welcome home, Mohit! 🦁… pic.twitter.com/hIw8iG3pzR
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 27, 2026
ये भी पढ़ें : IND VS NZ: डेरिल मिचेल के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया इतने रनों का बड़ा लक्ष्य
CSK का बड़ा ऐलान! 6 नए कोच के नाम से उठाया पर्दा, धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने वाला गेंदबाज बना बॉलिंग कोच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,