Tach – WhatsApp की बड़ी तैयारी! खुद बताएगा कौन सा मैसेज है फ्रॉड, जल्द मिलेगा नया अपडेट

Powered by :

Last Updated:

WhatsApp जल्द ही नया Scam Alert फीचर ला सकता है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान कर यूजर्स को चेतावनी देगा. यह फीचर पूरी तरह डिवाइस पर काम करेगा और प्राइवेसी बनाए रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp की बड़ी तैयारी! खुद बताएगा कौन सा मैसेज है फ्रॉड, जल्द मिलेगा अपडेटZoom

अनजान नंबर से आए मैसेज पर WhatsApp देगा अलर्ट, बढ़ेगी सुरक्षा

वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Scam Alert नाम का फीचर पेश कर सकती है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान करके यूजर्स को पहले ही चेतावनी देगा. बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

आजकल ठग अनजान नंबरों से मैसेज भेजकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. कई बार वे बैंक, सरकारी एजेंसी या किसी कंपनी के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते हैं और लोगों से उनकी निजी जानकारी या पैसे हासिल कर लेते हैं. ऐसे मामलों को रोकने के लिए वॉट्सऐप यह नया सुरक्षा फीचर विकसित कर रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप का Scam Alert फीचर पूरी तरह यूजर के डिवाइस पर काम करेगा. यानी मैसेज की जांच के लिए किसी भी चैट को WhatsApp या उसकी पैरेंट कंपनी Meta के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा. इससे यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

यह फीचर खासतौर पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को स्कैन करेगा. अगर सिस्टम को किसी मैसेज में धोखाधड़ी या स्कैम जैसी गतिविधि के संकेत मिलते हैं, तो चैट के अंदर ही एक चेतावनी बैनर दिखाई देगा. इस बैनर में लिखा हो सकता है कि “यह मैसेज स्कैम हो सकता है.‘

इसके बाद यूजर के पास दो विकल्प होंगे. पहला, वह उस नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकता है. दूसरा, अगर उसे लगता है कि मैसेज सुरक्षित है, तो वह बातचीत जारी रख सकता है. यानी अंतिम फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में रहेगा.

वॉट्सऐप इस फीचर के साथ एक लोकल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी ला सकता है, जिससे यूजर यह देख सकेगा कि Scam Alert कब और कितनी बार सक्रिय हुआ. खास बात यह है कि यह जानकारी भी केवल फोन में ही स्टोर होगी.

अभी चल रही है टेस्टिंग
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. हालांकि, इसके आने के बाद WhatsApp पर ऑनलाइन ठगी और फर्जी मैसेज से बचाव पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है. यह फीचर उन करोड़ों यूजर्स के लिए राहत लेकर आएगा जो रोजाना अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का सामना करते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News