सीजी- CGPSC जांच में बड़ा खुलासा: उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकाने से 8 लाख नकद बरामद, ईडी ने जब्त किए अहम डिजिटल रिकॉर्ड – INA

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती विवाद की जांच अब और तेज हो गई है। बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एजेंसी को नकदी, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के लिए नौ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई पूर्व अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के आवासों एवं अन्य परिसरों की जांच की गई। जांच के दौरान पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी से जुड़े बताए जा रहे उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकाने से करीब आठ लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। एजेंसी इन सामग्रियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ईडी की कार्रवाई जिन लोगों तक पहुंची, उनमें आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत खलखो और अन्य संबंधित व्यक्तियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। टीमों ने घंटों तक दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की प्रक्रिया जारी रखी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button