वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी बोट पलटी:32 भारतीय सवार थे; दावा- 32 तेलंगाना के, 18 का रेस्क्यू, 14 की तलाश जारी- INA NEWS

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और खोज-बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है कि इसमें 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें से 18 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 14 की तलाश जारी है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह हादसे के वक्त मौजूद था और नाव पर सवार भारतीयों में 30 तेलंगाना के थे। वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में स्थित इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। हादसे की तस्वीरें… भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम भारतीय दूतावास ने कहा कि हादसे के बाद हनोई स्थित दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों मिशन स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है। दूतावास ने कहा कि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।
खबर लगातर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button