सीजी- CG: कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, सीएम साय ने जताया दुख, कही ये बात – INA

Kulgam Terrorist attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में प्रदेश के एक मजदूर की मौत पर गहरा दुख जताया है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। कुलगाम में मजदूरों को निशाना बनाकर किये गये हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली लगी है। इसमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।