सीजी- CG Weather Update: नौतपा में तप रहा छत्तीसगढ़, कहीं हीटवेव तो कहीं आंधी-बारिश ने बदला मौसम – INA

छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बुधवार को हालांकि कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर तेज आंधी और हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी खबर है। कई स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा गया। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अगले दो दिनों तक प्रदेश में गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कबीरधाम में 44 डिग्री, बेमेतरा में 43.8 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 43.7 डिग्री और रायपुर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मौसम विभाग ने रायपुर में गुरुवार को भी हीटवेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News