सीजी- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा करवट, बढ़ेगी उमस, लेकिन बारिश और अंधड़ के भी आसार – INA

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मिली गर्मी से राहत ज्यादा लंबे समय तक कायम रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही कई इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा और धूप का असर भी महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के ऊपर विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि दो अलग-अलग द्रोणिकाएं भी प्रभावी हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना व्यक्त की है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है। वहीं बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बीच-बीच में राहत भी देती रहेंगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News