सीजी- छत्तीसगढ़: 9 डिसमिल जमीन का विवाद बना जानलेवा, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत – INA

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी घटना में बदल गया। आरोपी घर में घुसकर मारपीट और धमकी दे रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे 60 वर्षीय लोचन प्रसाद यादव को आरोपी ने जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।