सीजी- कोरबा: दीपका कोयला खदान में आग का गोला बना डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान, दो करोड़ का वाहन जलकर राख – INA

कोरबा की दीपका कोयला खदान में आउटसोर्सिंग कंपनी कलिंगा के डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। इंजन के पास चिंगारी उठने के बाद आग पूरे वाहन में फैल गई। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई, लेकिन करीब 2 करोड़ का डंपर जलकर खाक हो गया।