UP News: बरेली: एक साथ सुसाइड का बनाया प्लान, प्रेमी ने जहर खाया, लेकिन मुकर गई प्रेमिका…मौत; पूरी कहानी – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ सुसाइड का प्लान बनाया. फिर प्लान के मुताबिक, प्रेमी ने जहर खा लिया, लेकिन प्रेमिका मुकर गई. इस वजह से लड़के की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका गुरप्रीत कौर, उसकी मां पिंदर कौर और भाभी सतेंद्र कौर को नामजद किया है. परिवार का आरोप है कि युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उसका वीडियो बनाया गया और बाद में ब्लैकमेल कर उससे करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए गए. इसके बाद उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया.

मृतक रविंद्र सिंह शाहजहांपुर का रहने वाला था. उसके पिता गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामपुर के चंदुआ नगला निवासी गुरप्रीत कौर ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. आरोप है कि इसी दौरान रविंद्र का वीडियो बना लिया गया और उसे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया जाने लगा.

पैसे वापस मांगने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि गुरप्रीत ने रविंद्र से करीब 25 लाख रुपये ले लिए थे. जब रविंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे प्यार का वास्ता देकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता था. परिवार का यह भी आरोप है कि रविंद्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी.

पिता के मुताबिक, 14 सितंबर की रात गुरप्रीत कौर ने फोन करके रविंद्र को फतेहगंज पश्चिमी स्थित स्थानीय टोल प्लाजा के पास बुलाया था. आरोप है कि वहां दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई. इसके बाद गुरप्रीत के उकसाने पर रविंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जबकि गुरप्रीत ने जहरीला पदार्थ नहीं खाया. जहरीला पदार्थ खाने के बाद रविंद्र की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

रविंद्र का वीडियो जारी होने के बाद टोल प्लाजा पहुंचे परिजन

परिवार का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद गुरप्रीत ने रविंद्र का वीडियो भी वायरल किया था. वीडियो देखकर उसके पिता गुरमेल सिंह अपने परिजनों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे. वहां रविंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने गुरप्रीत पर दिखावे के लिए अस्पताल में भर्ती होने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हालत ठीक होने के बाद उसे अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुरप्रीत कौर, उसकी मां पिंदर कौर और भाभी सतेंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.

बरेली: एक साथ सुसाइड का बनाया प्लान, प्रेमी ने जहर खाया, लेकिन मुकर गई प्रेमिका…मौत; पूरी कहानी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button