सीजी- अर्नब चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी,पलटी धान की पकी फसल – INA

अर्नब चक्रवात ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश और तेज हवाओं की वजह से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चक्रवात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

एक किसान का कहना है, “पिछले दो दिनों की बारिश ने खेतों में सब कुछ बर्बाद कर दिया है। धान की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तभी बारिश आ गई और सब कुछ नष्ट हो गया। हमें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे नुकसान की भरपाई के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। हमने यह फसल उगाने के लिए कर्ज लिया था।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button