Sport : 40 की उम्र में रचा इतिहास, दुनिया में जो कोई नहीं कर पाया वो सिकंदर रजा ने कर दिखाया, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Sikandar Raza : वर्ल्ड क्रिकेट में आए दिन कोई न कोई ऐसा रिकॉर्ड बन जाता है, जो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को हैरान कर देता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से जिम्बाब्वे मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने कर दिखाया है. रजा ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच बीती रात को खेले गए मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं. इस रिकॉर्ड से वर्ल्ड क्रिकेट के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और एवी डिविलियर्स भी अछूते रह गए हैं. सिकंदर रजा ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए जानते हैं.
सिकंदर रजा ने रचा इतिहास
दरअसल, यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों (टेस्ट खेलने वाले) के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं.
Sikandar Raza was in fine form as he blasted his second T20I century during Zimbabwe’s loss . Afghanistan 👊
More 👉 https://t.co/mJeQNhoGPB pic.twitter.com/JLYm3TdU2L
— ICC (@ICC) October 30, 2026
40 की उम्र में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
सिकंदर रजा ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली. रजा का ये शतक 40 साल 188 दिन में आया और वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूर्णकालिक सदस्य देशों में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इससे पहले पूर्व का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 36 साल 262 दिन की उम्र में 17 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ ही बेंगलुरु में नाबाद 121 रन की पारी खेली थी.
A resilient Sikandar Raza digs deep . bring up a hundred in Sharjah 👏
📝: https://t.co/mK7zh05lWQ pic.twitter.com/UjoOkILS1u
— ICC (@ICC) October 29, 2026
वहीं ये सिकंदर रजा का दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक था. वो टी20 क्रिकेट में 146 मैचों की 141 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाते हुए 3,367 रन बनाए हैं. इसके अलावा, 116 विकेट भी वे ले चुके हैं. उनके खेले की दुनिया भर में तारीफ होती है. वो विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में से एक हैं.
जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान ने 19 रनों से हराया
इस मुकाबले की बात करें तो, अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई के 50 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 116 रन और एजाज अहमदजई के 27 गेंदों पर बनाए 52 रन की बदौलत शुरुआती 5 विकेट 38 रन पर खोने के बावजूद टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई.
𝟏𝟐 𝐦𝐚𝐱𝐢𝐦𝐮𝐦𝐬, 𝐚 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 𝐭𝐨 𝐫𝐞𝐦𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 🤯
All-out attack from Azmatullah Omarzai as Afghanistan pile on the runs against Zimbabwe in the second T20I 💥
📝: https://t.co/mK7zh05lWQ | 📸: @ACBofficials pic.twitter.com/oVWGaiORE2
— ICC (@ICC) October 29, 2026
इसके बाद जिम्बाब्वे ने रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए और टीम 19 रनों से मुकाबला हार गई. ऐसे में सिकंदर रजा का ऐतिहासिक शतक भी बेकार चला गया. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को टीम को अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला. बता दें कि, तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की ये लगातार दूसरी हार है. अफगानिस्तान दो मैचों के बाद सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुकी है.
ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का गजब का क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वायरल हुआ वीडियो
40 की उम्र में रचा इतिहास, दुनिया में जो कोई नहीं कर पाया वो सिकंदर रजा ने कर दिखाया, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,