सीजी- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली रफ्तार: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी – INA

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10 हजार 21 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी की गई है। इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का स्वागत करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर गरीब को पक्का घर’ का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा और आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन देने की पहल है। पक्का मकान परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत आधार बनता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और गरीब कल्याण के कामों को नई गति मिलेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News