सीजी- Raigarh News: घर में अकेली नाबालिग बनी दरिंदगी का शिकार, फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा – INA

रायगढ़ जिले में घर में अकेले खेल रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कल लैलूंगा थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 27 जुलाई को अपनी नातिन को घर में छोड़कर खेत में रोपाई करने गई थी। जब वह वापस घर आई तो बच्ची रो रही थी। 

ये भी पढ़ें: Korba: 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, जेसीबी और बांस की सीढ़ी बनी सहारा, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

पूछताछ करने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सूरज विश्वकर्मा (25) ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोस के गांव लिबरा के पास घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button