सीजी- Raipur: पंजाब से रायपुर तक फैला ‘चिट्टा’ नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को दबोचा – INA

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए पंजाब से संचालित हो रहे अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कबीर नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 56.19 ग्राम हेरोइन, एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से पंजाब से रायपुर तक “चिट्टा” सप्लाई कर रहा था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि बीएसयूपी कॉलोनी जरीवाय इलाके में एक युवक और महिला नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने पंजाब निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोनू का नाम उजागर किया, जो रायपुर में हेरोइन सप्लाई का मुख्य कड़ी बताया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि चरणजीत सिंह एक और खेप लेकर रायपुर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही कबीर नगर पुलिस ने सोनडोंगरी तालाब इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 47 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस जांच में सामने आया कि चरणजीत सिंह पहले भी कई NDPS मामलों में शामिल रहा है। उस पर लगभग 400 ग्राम हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में फरार रहने का आरोप था। इससे पहले आमानाका थाना क्षेत्र में भी उसे 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा जा चुका था। जमानत मिलने के बाद भी वह तस्करी में सक्रिय रहा। उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी भी हेरोइन कारोबार में शामिल पाया गया है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने की रणनीति के तहत की गई। खुदरा स्तर से लेकर मुख्य सप्लायर तक की कड़ियों को चिन्हित कर नेटवर्क ध्वस्त किया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, गठन के बाद वेस्ट जोन में NDPS एक्ट के 44 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और अब तक 83 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब आर्थिक जांच के जरिए नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News