11 राज्यों में कोहरा, 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट:24 घंटे बाद देश भर में तापमान बढ़ने के आसार, दिल्ली में शनिवार-रविवार को बारिश- INA NEWS

IMD ने बताया कि मंगलवार को देश के अधिकतर इलाकों के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी, बिहार समेत देश के 11 राज्यों में कोहरे का अनुमान लगाया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम वेबसाइट स्काईमेट ने दिल्ली में इस सप्ताह तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ऐसा होने की संभावना है। प्रदूषण भी आंशिक रूप से जिम्मेदार होगा। शनिवार-रविवार को बारिश के आसार हैं। इस वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 2 दिन बाकी जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 2 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा। 29 जनवरी को मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में कोहरा छाया रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी, 1 फरवरी से बारिश का दौर होगा सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शहडोल के कल्यापुर में तो पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में दोबारा कड़ाके की ठंड, पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है, बारिश भी होगी तापमान गिरने से राजस्थान के कई शहरों में सर्दी और तेज हो गई। ओस की बूंदें फिर से जमने लगी हैं। रविवार को भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। फरवरी के पहले सप्ताह में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ शहरों में बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 8 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, रात में ठंड बढ़ेगी बिहार के 8 जिलों में आज यानी सोमवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 30 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, मैदानी इलाकों में रात में शिमला से ज्यादा ठंड हिमाचल में आज और कल 2 दिन के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और मंडी जिला को चेतावनी दी है। मैदानी इलाकों में रात का तापमान शिमला से भी ज्यादा कम हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 13 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट, 48 घंटों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान पंजाब में कोल्ड वेव को लेकर आज भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में इसका असर अगले 48 घंटों में रहने वाला है। जिसके बाद एक बार फिर पंजाब के तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी और लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी। 30 जनवरी से पंजाब में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 11 जिलों में आज यलो अलर्ट, मौसम शुष्क रहेगा; सुबह-रात में कहीं-कहीं कोहरे की संभावना हरियाणा में दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: ठंड लगभग गायब, तपने लगा सूरज; 32 डिग्री के साथ दंतेवाड़ा सबसे गर्म छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी दिनों में ही सूरज तपने लगा है। ज्यादातर जिलों में दिन का पारा नॉर्मल से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है। इसके चलते दिन में पिछले 3 दिनों से गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में 32.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म दंतेवाड़ा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें …

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button