Sport : विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे क्वालीफायर-1 मुकाबले में कोहली ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ कोहली ने आईपीएल में वो कारनामा किया जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल विराट कोहली आईपीएल में लगातार 4 सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली IPL में लगातार 4 सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली. इसी के साथ कोहली ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया. कोहली आईपीएल में लगातार 4 सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 2023 में 639 रन, 2024 में 741 रन और 2025 में 657 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2026 में कुल 600 रन बना चुके हैं.

विराट कोहली ने केएल राहुल, क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने आईपीएल में लगातार सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने लगातार 3 सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन अब कोहली ने सभी को पीछे छोड़ दिया है और नंबर-1 बन गए हैं. इतना ही नहीं कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 6 बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं.

ऐसी है बेंगलुरु और गुजरात की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11:  साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर.

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button