Sport : RCB का निकला दम! जेसन होल्डर ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को एक ही ओवर में किया चलता, देखें वीडियो #INA

RCB vs GT Qualifier 1 :  गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने धर्मशाला में धमाल मचा दिया है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक ही ओवर में दो बड़े झटके देकर उनकी कमर तोड़ दी है. होल्डर में एक ही ओवर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया. इसके साथ ही मैदान पर सन्नाटा छा गया और उन्होंने RCB के फैंस के चेहरे से खुशी छीन ली. विराट कोहली शानदार लय में लग रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब थे. होल्डर ने पहले उन्हें और फिर क्रीज पर आए पाटीदार को तुरंत पवेलियन भेज दिया.

जेसन होल्डर ने विराट को दिखाए दिन में तारे

इस मैच में जेसन होल्डर आरसीबी की पारी का 9वां ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने विराट कोहली को आउट किया. विराट उन्हें शॉट लगाने के लिए गए और बॉल उनके बल्ले से लगकर विकेट पर जा टकराई. विराट 25 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए उनके आउट होने से आरसीबी फैंस निराश हो गए. 

होल्डर ने देवदत्त पडिक्कल को भेजा पवेलियन

इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया. पडिक्कल को बॉल डाली और बॉल उनके बल्ले के किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों में चली गई. उन्होंने इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए सिर्फ 19 बॉल में 5 चौकों के साथ 30 रन का योगदान दिया.

इस मैच में अब तक आरसीबी ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर रजत पाटीदार 22 और क्रुणाल पाड्या 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले वेंकटेश अय्यर 17 रन बनार आउट हुए. 

ये भी पढ़ें : कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने उलटा भागते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अय्यर को भेजा पवेलियन

RCB का निकला दम! जेसन होल्डर ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को एक ही ओवर में किया चलता, देखें वीडियो





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button