देश – Falta Result LIVE: बंगाल की फलता सीट पर वोटों की गिनती शुरू, TMC और BJP में लड़ाई, कौन आगे? – #INA

Falta Assembly Seat Result LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। यहां पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आपको बता दें कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान इस क्षेत्र में भारी हंगामा हुआ था। कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि ईवीएम (EVM) पर खुशबूदार पदार्थ और सेलोटेप चिपकाए गए थे। जांच में सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी 285 बूथों पर नए सिरे से मतदान का आदेश दिया।

Table of Contents

Falta Result LIVE: पहले चरण में फलता विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम को खोला जाएगा।

Falta Result LIVE: फलता सीट पर कुल 21 चरणों में मतों की गिनती होनी है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के रेस से वापस हटने के बाद यहां भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

Falta Result LIVE: फलता में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है। यहां का मुकाबला काफी रोचक है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है।

Falta Result LIVE: पश्चिम बंगाल में 4 मई को आए नतीजों में पहले ही भाजपा ऐतिहासिक बहुमत (207 सीटें) के साथ सरकार बना चुकी है। टीएमसी उम्मीदवार के मैदान से हटने के बाद भाजपा के प्रत्याशी देवांगशू पांडा इस सीट पर बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं और पार्टी इसे अपनी एक और आसान जीत मानकर चल रही है।

Falta Result LIVE: वोटिंग से ठीक दो दिन पहले यानी 19 मई को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया, जिसे उन्होंने अपना व्यक्तिगत फैसला बताया।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC के शंकर कुमार नास्कर ने BJP के बिधान परुई को 40,774 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। 2026 के चुनावों में फाल्टा में 88.78% मतदान दर्ज किया गया जबकि 2021 में यह 87.2% था। सभी बूथों पर दोबारा मतदान के लिए चुनाव आयोग के आदेश के बाद यहां 21 मई 2026 को फिर से मतदान हुआ, जबकि वोटों की गिनती 24 मई को हो रही है।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button