Crime- कानपुर: जीटी रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, गलत दिशा से ओवरटेक करने में हादसा, एक की मौत और तीन घायल -#INA

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारामऊ चुंगी जीटी रोड हाईवे के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर नानकारी निवासी मयंक दुबे, सिंहपुर निवासी शुभम मिश्रा और तन्वी सवार होकर मंधना से आईआईटी गेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नारामऊ की ओर से आईआईटी गेट की तरफ जा रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।