Crime- कानपुर: मंधना चौकी के सामने खड़े वाहनों में लगी भीषण आग, आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख, दमकल ने पाया काबू -#INA

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित मंधना पुलिस चौकी के ठीक सामने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक संदिग्ध हादसे में आधा दर्जन वाहन जलकर खाक हो गए। बुधवार भोर पहर जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे विभिन्न कानूनी मामलों में पकड़कर लाए गए और खड़े किए गए वाहनों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चपेट में आए करीब आधा दर्जन वाहन धू-धूकर जलने लगे।



घटना के दौरान आग की गर्मी से वाहनों के टायर फटने लगे, जिससे एक के बाद एक तेज धमाके की आवाजें आईं। इन धमाकों और ऊंची उठती लपटों को देख सुबह-सुबह जीटी रोड हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भारी अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची।

Credit By Amar Ujala

Back to top button