Crime- प्रयागराज : एक साथ उठीं चार अर्थियां, पिता ने बेटे-बहू को दी मुखाग्नि, गंगा किनारे दफनाए गए दोनों मासूम -#INA

प्रयागराज के नीमसराय स्थित एडीए कॉलोनी में सुबह करीब साढ़े छह बजे सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दोनों बच्चों के शव पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाए गए। पिता जय गोविंद उपाध्याय ने बेटे सौरभ और बहू मेनका को मुखाग्नि दी। वहीं, दोनों बेटों व्योम और शिवओम के शव रसूलाबाद घाट के पास गंगा किनारे दफनाए गए।
प्रीतम नगर निवासी सौरभ के छोटे बहनोई शिशिर उपाध्याय ने बताया कि हादसे में चारों की मौत की जानकारी सौरभ के माता-पिता को सुबह करीब चार बजे मिली थी। इसके बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।