Sport : अगली बार फाइनल मैच खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी पर होंगी नजरें, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम #INA

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब फाइनल मुकाबले तक आ पहुंची है. पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया, जिसे ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने जीतकर अपने नाम किया और फाइनल में एंट्री की. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी अगली बार फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे, जिसपर उनकी नजरें ट्रॉफी पर उतरेंगी. हालांकि, अभी दूसरा सेमीफाइनल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है, जिसके बाद ही फैसला होगा कि फाइनल मैच में ईस्ट जोन का सामना किस टीम से होने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं फाइनल मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा.

कितनी तारीख से खेला जाएगा फाइनल मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाने वाला है. 6 सितंबर से ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. चूंकि, इस मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं.

कितने बजे से शुरू होगा फाइनल मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच भी बाकी के मुकाबलों की ही तरह सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगे. यदि ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो आपको वैभव सूर्यवंशी ठीक 9.30 बजे से एक्शन में नजर आ सकते हैं. लेकिन, अगर ईस्ट जोन पहले फील्डिंग करती है, तो आपको वैभव की बैटिंग देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में खेलते दिखने वाले हैं. टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की ही तरह फाइनल मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. भले ही वह शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन उस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. दूसरी पारी में वैभव ने अच्छी शुरुआत की.

मगर, वह 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इस तरह सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी अपनी ईस्ट जोन की टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऐसे में अब सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी और उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

ईस्ट जोन की टीम है ऐसी

ईस्ट जोन टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: 13 सितंबर से एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल और टाइम

अगली बार फाइनल मैच खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी पर होंगी नजरें, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button