Crime- Amritsar: अजनाला में युवक की हत्या कर फेंका शव, गर्दन कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी -#INA

अमृतसर के कस्बा अजनाला में लखूवाल मोड़ के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में युवक की गर्दन कटी हुई मिली, जबकि चेहरे पर भी चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Table of Contents

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राहगीरों ने सड़क के किनारे युवक का शव देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button