Crime- अमृतसर पुलिस को सफलता: पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 करोड़ -#INA

अमृतसर जिला देहात पुलिस और बीएसएफ ने संयुक अभियान के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हाल के दिनों में हुई बड़ी बरामदगियों में शामिल है।

थाना घरिंडा में आरोपी के खिलाफ केस दायर किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हेरोइन को किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को इसकी सूचना दें।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button