Crime- जासूस बलजीत का साथी काबू: दोनों करते थे पाकिस्तानी एजेंसियों से खुफिया बातचीत, अंकित ने ही दिलाए थे कैमरे -#INA

सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की नजर रख पाकिस्तान व अन्य देशों को जानकारी भेजने वाले पकड़े गए जासूस बलजीत का साथी अंकित निवासी फिरोजपुर कलां सुजानपुर पठानकोट को खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पाकिस्तानी जासूस बलजीत सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अंकित ने बलजीत सिंह को कैमरे दिलाने में मदद की थी और दोनों फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से बातचीत करने लगे। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अंकित से भी भारतीय एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। आरोपी पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर पड़ते सुजानपुर के पुल नंबर 4 व 5 के बीच एक दुकान पर लगभग 5 माह सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रख जानकारी सांझा करते रहे। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह उक्त पाकिस्तान जासूसों ने कैमरे लगा रखे थे वहां पुलिस नाका भी रहता है और पुलिस की नाक तले ही आरोपी इतनी बड़ी खुफिया जानकारी हासिल करते रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस प्रशासन ने भी यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। हालांकि अभी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि पाकिस्तान में आईएसआई के अलावा और कहां-कहां देश की खुफिया जानकारी सांझा की है क्योंकि आरोपी बलजीत सिंह का संपर्क दुबई में आईएसआई के हैंडलरों के साथ भी था और जेल में बंद अन्य साथियों के संग भी तालमेल बना सेना की मूवमेंट उजागर कर रहे थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पठानकोट सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील जिला माना जाता है और आए दिन पाकिस्तानी तस्कर और आतंकी जहां वारदात करने की योजनाएं बनाते रहते हैं। इस वजह से आए दिन पठानकोट को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई अलर्ट पर रखा जाता है। चारों तरफ पठानकोट सैन्य बेस से घिरा है। दोनों पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कई अहम खुलासे करने में जुटी है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News