Crime- Firozpur: जीरा में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-मेरी सारी पूंजी ले ली, तंग आ चुका था -#INA

फिरोजपुर में मक्खू के गांव कुतबपुरा में एक व्यक्ति ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम लिखे हैं, जिन्होंने उसका पैसा देना था। पुलिस ने शव और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Table of Contents

मृतक जसविंदर सिंह वासी मक्खू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके चार दोस्तों ने उसकी सारी पूंजी यह कहकर ऐसी जगह लगा दी कि ये डबल होकर मिलेगी। जसविंदर ने आरोपियों के कहने पर उधार धनराशि उठाकर भी उन्हें दे दी। अब ना तो आरोपी धनराशि लौटा रहे थे और ना ही उसका फोन उठा रहे थे। इस बात से वह बहुत दुखी था।

जसविंदर ने उक्त चारों आरोपियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सुसाइड नोट में लिखे हैं। ये भी लिखा है कि जिससे उसने उधारी ली है वे उसे माफ कर दें। वह उक्त चारों आरोपियों से बहुत तंग आ चुका था। उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इसीलिए खुदकुशी करने का कदम उठाने पर मजबूर हुआ है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button