Crime- Haryana: नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मजदूर का शव मिलने से हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका -#INA

निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव खातौली अहीर स्थित बंद पड़े श्री गणेश स्टोन क्रेशर में उत्तर प्रदेश निवासी 47 वर्षीय मजदूर बाबूराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से शुक्रवार को हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और प्रवासी मजदूर मौके पर पहुंच गए तथा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई।


ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर पिछले 10 से 12 महीने से बिजली बिल बकाया होने के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में करंट लगने से मौत की बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि बाबूराम को क्रेशर संचालकों ने ही बुलाया था और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन व अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Credit By Amar Ujala

Back to top button