Crime- Haryana: खैर के पेड़ों की अवैध कटाई पर वन्य जीव निरीक्षक निलंबित, यमुनानगर के कलेसर क्षेत्र में 3253 पेड़ काटे -#INA

यमुनानगर जिले में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले में हरियाणा वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार के इंचार्ज वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Table of Contents

वन विभाग को अखबारों और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई। समिति ने 4 मई 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें खुलासा हुआ कि क्षेत्र में करीब 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई हुई। इनमें 1473 नए और 1780 पुराने कटान के मामले शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि कलेसर क्षेत्र की जिम्मेदारी वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम के पास थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होना उनकी कार्य में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसके चलते हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पंचकूला रहेगा।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News