Crime- कन्नौज हादसा: नई साइकिल की खुशी मातम में बदली, आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय कृष की मौत, परिजन बेहाल -#INA

कन्नौज जिले में साइकिल चलाने की जिस खुशी से छह वर्षीय कृष का चेहरा खिल उठा था। वही, खुशी चंद पलों में परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गई। पिता अजीत कुमार बेटे के लिए नई साइकिल लेकर आए थे। मासूम कृष घर के बाहर अपनी नई साइकिल चला रहा था। तभी आलू से लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सौरिख क्षेत्र के गांव मड़नेपुर, मौजा नादेमऊ निवासी अजीत कुमार के छह वर्षीय बेटे कृष कुमार के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा था। पिता उसकी पसंद की छोटी साइकिल खरीदकर लाए थे। नई साइकिल मिलने पर कृष खुशी से उसे चलाने लगा।