Crime- कानपुर: ‘पिट्ठू बैग में पटाखों के सैंपल…गलियों में डिलीवरी’, प्रति किशोर 400-500 रुपये भुगतान, पढ़ें रिपोर्ट -#INA

कानपुर में घनी आबादी वाले बाजारों में अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों ने पुलिस की निगरानी से बचने का नया तरीका निकाल लिया है। अब दुकानों पर पटाखों का ढेर सजाने के बजाय पिट्ठू बैग में नमूने लेकर ग्राहक तलाशे जा रहे हैं। शक न हो इसके लिए किशोरों को जरिया बनाया गया है। दो-दो की टोली में बाजार पहुंचने वाले किशोर बैग से पटाखों के नमूने निकालकर ग्राहकों को दिखाते हैं।
मोलभाव के बाद सौदा तय होते ही ग्राहक को संकरी गलियों में ले जाकर झोले में माल थमा दिया जाता है। भुगतान पहले लेकर व्हाट्सएप के जरिये माल की मात्रा और अन्य जानकारी संबंधित कारोबारी तक पहुंचाई जाती है। इसके बाद पहले से तैयार माल ग्राहक को सौंप दिया जाता है।