पंचकूला सेक्टर-11 स्थित एक निर्माणाधीन मकान के अंदर एक चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दन बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो मकान में चौकीदारी का काम करता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मकान की दूसरी मंजिल पर दन बहादुर मृत अवस्था में मिला। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दन बहादुर और उसके साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने सरिए से हमला कर दन बहादुर की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।