सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर . की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।