Crime- जालंधर में हंगामा: कार निकालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान पर आरोप -#INA

जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक में वीरवार देर रात कार निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों का एक राहगीर तथा उसके बेटे के साथ झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़ित सतिंदर पाल, निवासी कालिया कॉलोनी, ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार से वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। इसी दौरान सामने एक कार आकर रुक गई। कार में सवार 4-5 युवकों ने रास्ते को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने अपने बेटे को मौके पर बुलाया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सतिंदर पाल का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ लोगों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि संबंधित कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान की थी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को दे दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीसीआर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद के बाद संबंधित लोग वाहन में बैठकर वहां से चले गए। वहीं दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले की सूचना मिलते ही थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News