खबर शहर , यूपी: 4,500₹ में बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र! आगरा नगर निगम में चल रहा बड़ा खेल; पड़ताल में बड़ा खुलासा – INA

 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 1 अक्तूबर से लागू किए गए नए नियमों ने लोगाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह परेशानी दलालों के लिए फायदे का सौदा बन गई है। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में बैठे दलाल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को झांसा दे रहे हैं।


नियमों में बदलाव और मुश्किलें गिनाने के बाद झांसा देकर 4,500 रुपये तक वसूल रहे हैं। अमर उजाला संवाददाता ने लोहामंडी जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र के लिए बात की तो दलाल ने पहले सर्वर, डाटा गायब होने की मुश्किलें गिनाईं, फिर केस दिखाकर एक साल का लंबा इंतजार बताया। आखिर में 4,500 रुपये में एक माह के अंदर बिना आए ही प्रमाणपत्र पहुंचाने पर बात पक्की कर ली।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button