दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:चुनाव आयोग की लिस्ट में दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर, आतिशी बोली- भाजपा वोट घोटाला कर रही, जांच क्यों नहीं की- INA NEWS

70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है, इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक राजधानी में 1.55 करोड़ मतदाता वोट दे सकेंगे। आयोग की लिस्ट सामने आने के बाद CM आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि BJP राज्य में वोटर घोटाला कर रही है। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने इसकी जांच नहीं की। आतिशी ने आरोप लगाया- चुनाव आयोग, डोर टू डोर सर्वे, बूथ लेवल अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए कि लोग शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन इन BJP लोगों ने पता लगा लिया है। जब समरी रिवीजन चल रहा था, तो मतदाताओं को क्यों नहीं शिफ्ट किया गया? आतिशी ने कहा- यह साफ है कि गलत तरीके से वोट काटने की साजिश चल रही है। 10% वोट जोड़े जाने हैं और 5% हटाए जाने हैं, यही साजिश चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए ब्लॉग पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button