UP News: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित… ये है वजह – INA

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर से बंद होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद भक्तों में चिंता और मायूसी का माहौल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के अनुसार स्वास्थ्य कारणों के चलते उनकी पदयात्रा को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सेवकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए जा रहे हैं.

राधा रानी के अनन्य भक्त और सेवक माने जाने वाले प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं. प्रतिदिन प्रातःकाल होने वाली उनकी पदयात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर दर्शन करते है, लेकिन पिछले दो दिनों से महाराज के दर्शन नहीं होने से श्रद्धालु काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं.

जब इस बारे में जानकारी की गई तो पता लगा कि महाराज का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन कुछ और भी विशेष कारण हैं, जिसमें स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है, जिसके चलते प्रेमानंद महाराज पदयात्रा नहीं कर रहे हैं.

View More

ज्योतिष सेवाएं

जन्म कुंडली के गहन अध्ययन से करियर, विवाह, स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणियां और
मांगलिक, पितृ दोष आदि का ज्योतिषीय समाधान प्राप्त करें
आपकी कुंडली

आपकी कुंडली

करियर भविष्य

करियर भविष्य

विवाह भविष्य

विवाह भविष्य

स्वास्थ्य भविष्य

स्वास्थ्य भविष्य

रविवार-सोमवार को नहीं हुए दर्शन

जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में भक्त सोभर ऋषि कुंड पहुंचे थे. रोजाना की तरह श्रद्धालु महाराज की पदयात्रा का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी पद यात्रा नहीं हुई. काफी देर तक इंतजार के बाद सेवकों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण महाराज पदयात्रा में शामिल नहीं होंगे.

वायरल पोस्ट में किया जा रहे ये दावा

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न होने के चलते पदयात्रा को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जब पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, तब इसकी सूचना भक्तों को दी जाएगी.

महाराज के दर्शन नहीं होने से भक्तों में मायूसी देखी गई. कई श्रद्धालुओं ने राधा रानी से महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके जल्द पदयात्रा में लौटने की कामना की.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: DND-जैतपुर का काम पूरा, इन इलाकों को फायदा

कान्हा अग्रवाल, मथुरा
कान्हा अग्रवाल, मथुरा

पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं, इस दौरान कई संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया है. फिलहाल TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा हुआ हूं.

Read More

google button

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित… ये है वजह


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button